Explore

Search

July 5, 2025 11:10 pm


शादी वाले दिन दूल्हे की मौत, दोस्तों के साथ डांस कर खाना खाया था; जहर खाना सामने आ रहा

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

कोटा बूंदी जिले में शादी वाले दिन ही दूल्हे की मौत हो गई। परिवार ने मंगलवार रात दूल्हे की बिंदौली निकाली थी। बिंदौली में दूल्हे ने अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ डांस किया था। इसके बाद खाना खाकर सो गया था। कुछ देर बाद ही तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई। दूल्हा राम मेवाड़ा (26) बूंदी जिले के तालेड़ा थाना इलाके के भोपत नोताडा गांव का रहने वाला था। परिजन उसे निजी हॉस्पिटल भी लेकर गए लेकिन जान बच नहीं पाई। शुरूआती जांच में विषाक्त खाने से तबियत बिगड़ना सामने आया है। दूल्हे की अपनी पसंद की लड़की से शादी हो रही थी। तालेड़ा थाना SI देशराज ने बताया- मौत का कारण सामने नहीं आया है। पोस्टमॉर्टम करवाया जा रहा है। परिजनों ने अज्ञात विषाक्त के सेवन से मौत होना बताया है।

मौसेरे भाई देव ने बताया- राम तीन भाइयो में सबसे छोटा था। गुलाब की खेती करता था। उसकी कोटा में शादी तय हुई थी। आज कोटा से लड़की वाले शादी के लिए गांव आने वाले थे। मंगलवार रात 11 बजे के करीब राम की बिंदौली निकाली थी। बिंदौली में नाते-रिश्तेदारों ने खूब डांस किया था। तड़के 3 बजे बिंदौली घर पहुंची। दूल्हे ने भी अपने दोस्तों के साथ डांस किया। इसके बाद सभी ने खाना खाया और सोने चले गए। तड़के साढ़े 4 बजे राम की तबियत बिगड़ गई। उसे निजी हॉस्पिटल लेकर गए। कुछ घंटे बाद उसकी मौत हो गई। डॉक्टर ने अज्ञात विषाक्त के सेवन से मौत होना बताया है।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर