पाली। जिले में 2 अलग-अलग घटनाओं में घर के बाहर खेल रहे 2 बच्चों पर कुत्तों ने हमला कर दिया। एक बच्चा हमले के बाद बचने के लिए भाग, लेकिन पत्थर पर जा गिरा। जिससे उस सिर फूट गया और 8 टांके लगाने पड़े। दोनों बच्चा का उपचार कर पाली के बांगड़ हॉस्पिटल से उन्हें छुट्टी दी की गई। पाली शहर में मंगलवार देर शाम को 5 साल का मानसु पुत्र विजयराज निवासी नया गांव सांसी बस्ती अपने घर के बाहर खेल रहा था। इस दौरान अचानक आए एक कुत्ते ने उसे काट लिया। बचने के लिए वह भागा, लेकिन कुत्ते ने उसका पीछा नहीं छोड़ा। दौड़ते समय मासूम मानसु पत्थरों पर गिर गया। जिससे उसके सिर में 2 जगह गंभीर चोट आई। उपचार के लिए परिजन उसे तुरंत पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। जहां 8 टांके लगाए गए। साथ ही कुत्ते के काटने का भी इलाज किया गया। इसी तरह पाली शहर के निकट स्थित रूपावास गांव के चवड़ा की ढाणी में मंगलवार शाम को 11 साल का अर्जुन पुत्र सोमाराम बारात देखने के लिए घर से निकला। घर से कुछ कदम आगे गया ही था कि पीछे से दौड़कर आए एक कुत्ते ने उस पर हमला कर पैर पर काट लिया। घबराकर तुरंत अर्जुन दौड़कर आया और रोते हुए कुत्ते के काटने की बात परिजनों को बताई। उसे इलाज के लिए देर शाम को पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां डॉक्टर्स ने उसका उपचार किया।

लेटेस्ट न्यूज़
What is the duration of Prime News Headline News?
March 4, 2026
4:44 am
Слоты гемблинг-платформы {раменбет казино}: надежные видеослоты для крупных выигрышей
March 4, 2026
4:43 am
Best Slots to Try at Jljl5 Casino
March 4, 2026
4:41 am

2 बच्चों को कुत्तों ने काटा; खेलते समय अचानक किया हमला, बचने के लिए भागा तो एक का सिर फूटा
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

