बीकानेर। जिले में ज्वैलरी शॉप में बुधवार को एलपीजी सिलेंडर ब्लास्ट से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। ब्लास्ट इतना भीषण था कि शॉप में रखा सामान सड़क तक उड़कर आ गया। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। घटना सिटी कोतवाली के पास स्थित मथुरा मार्केट की बुधवार दोपहर की है। जानकारी के अनुसार, मथुरा मार्केट में स्थित इस बिल्डिंग में कई छोटी-छोटी शॉप हैं, जहां सोने-चांदी के गहने बनाए जाते हैं। इन शॉप में एलपीजी गैस सिलेंडर का उपयोग किया जाता है। घटना के समय कई मजदूर अंडरग्राउंड में काम कर रहे थे। अब तक पांच लोगों को बचाया जा चुका है, लेकिन अभी भी कुछ लोगों के अंदर फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। जांच में सामने आया है कि यह बिल्डिंग अवैध रूप से निर्मित की गई है। शॉप के नीचे दो अंडरग्राउंड फ्लोर हैं, जहां सुरक्षा के कोई उचित प्रबंध नहीं हैं। एक साथ बड़ी संख्या में मजदूर छोटी जगह में काम करते हैं, जो सुरक्षा की दृष्टि से चिंताजनक है। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर भी घटनास्थल का जायजा लेने पहुंचे।

लेटेस्ट न्यूज़
Break Free from “Can’t Open” Errors for HPK Files
March 11, 2026
11:57 pm
One App for All GZA Files – FileMagic
March 11, 2026
11:57 pm
Fireblocks Wallet Guide (2026): Setup Controls, Recovery Paths, and Connectivity Fixes
March 11, 2026
11:56 pm
Harika Vücutlu Seksi Diyarbakır Escort Bayanları
March 11, 2026
11:56 pm

ज्वैलरी शॉप में सिलेंडर ब्लास्ट, एक युवक की मौत; एक घायल, सामान सड़क तक उड़कर आ गिरा
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

