डूंगरपुर। जिले में भारतीय जनता पार्टी ने वक्फ सुधार जन जागरण अभियान के तहत विधानसभा स्तर पर कार्यशाला का आयोजन किया। भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यशाला में प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच मुख्य अतिथि रहे। दाधीच ने कार्यशाला में संशोधित वक्फ कानून की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुराने कानून के तहत वक्फ बोर्ड किसी भी जमीन पर कब्जा कर लेता था। इसके खिलाफ कोई केस नहीं कर सकता था। नए कानून में अब विवाद की स्थिति में कोर्ट में केस किया जा सकेगा। प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि वक्फ कानून के जरिए एक लाख करोड़ की जमीनों पर कब्जा किया गया है। इससे गरीब और कमजोर तबके के मुस्लिम और गैर-मुस्लिम दोनों वर्ग प्रभावित हैं। कई बड़े नेताओं को इससे अप्रत्यक्ष फायदा हो रहा है। कार्यशाला में अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष मकबूल हुसैन ने कहा कि इस अभियान से संशोधित कानून को लेकर अल्पसंख्यकों की भ्रांतियां दूर होंगी। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक पटेल रणोली और पूर्व जिला प्रमुख माधवलाल वरहात समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यशाला के दौरान पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना द्वारा किए गए ऑपरेशन सिंदूर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारत माता, हिंदुस्तान जिंदाबाद और भारतीय सेना जिंदाबाद के नारे भी लगाए।

लेटेस्ट न्यूज़
How big is online gaming?
March 11, 2026
1:36 pm
How to View HPK Files on Any Platform with FileMagic
March 11, 2026
1:34 pm
MacBook Pro M5 2025: The Ultimate Laptop You Can Buy With Cryptocurrency
March 11, 2026
1:34 pm
How to Build a Skincare Routine Based on Your Skin Type
March 11, 2026
1:34 pm

वक्फ सुधार जन जागरण अभियान; भाजपा ने कार्यशाला का किया आयोजन
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

