अलवर। जिले के NEB थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर पुलिया के नीचे खड़ी एक संदिग्ध कार से 43 किलो 500 ग्राम गांजा पकड़ा है। कार से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गांजे की कीमत करीब 3 लाख रुपए है। पुलिस ने मौके से तस्करी में प्रयुक्त कार को भी जब्त कर लिया है। ASI अजय कुमार ने बताया- मुखबिर से सूचना मिली थी कि ट्रांसपोर्ट नगर पुलिया के नीचे एक संदिग्ध कार खड़ी है, जिसमें दो युवक सवार हैं। मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर दोनों युवक भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ा। कार की तलाशी में डिग्गी में रखे तीन कट्टों में 43 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों की पहचान प्रीतम और मोहन सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ करने में लगे हैं ताकि गांजा लाने का पता चले।

लेटेस्ट न्यूज़
Play Demo & Win Actual Cash
March 13, 2026
9:18 pm
In what city does the program News 10 Now provide the news?
March 13, 2026
9:17 pm
Uwell Yearn Neat 2 Replacement Pods
March 13, 2026
9:16 pm
Черные точки на груди — причины, ошибки и аккуратный уход
March 13, 2026
9:11 pm

कार में गांजा से भरे मिले कट्टे, दो युवकों को पकड़ा
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

