अजमेर। जिले में जिला पुलिस और सीआईडी जोन की संयुक्त कार्रवाई के तहत दरगाह इलाके से एक और बांग्लादेशी घुसपैठिया पकड़ा गया। आरोपी मोहम्मद जहांगीर हुसैन (45) बांग्लादेश के गांव बलिया के चांदपुर पुलिस थाना क्षेत्र का मूल निवासी है। करीब 10 साल पहले वह चोरी छिपे बॉर्डर क्रॉस कर भारत में घुसा था। अलग-अलग शहरों में रहते हुए वह अजमेर पहुंचा। काफी समय से वह यहां खानाबदोश के तौर पर रह रहा था। उल्लेखनीय है कि बांग्लादेशी, रोहिंग्या और अन्य संदिग्ध लोगों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अब तक 29 बांग्लादेशी डिटेन किए गए हैं। सभी अवैध रूप से पहचान छुपा कर यहां रह रहे थे। इनके पास प. बंगाल के दस्तावेज मिले हैं, जांच के बाद यह दस्तावेज फर्जी पाए गए हैं। पुलिस टीम करीब 300 संदिग्ध लोगों की पड़ताल कर रही है। इससे पहले इस गुरुवार को पुलिस ने पहचान छुपाकर 3 साल से दरगाह इलाके के घरों और होटल-गेस्ट हाउस में झाडू पोंछा करने वाली बांग्लादेशी महिला रेशमा खातून को पुलिस ने डिटेन किया था।

लेटेस्ट न्यूज़
View And Edit JSB Documents Instantly With FileViewPro
January 11, 2026
11:24 pm
Полотенца из рогожки от Наталья Текстиль
January 11, 2026
11:23 pm
Common Mistakes Students Make in IGNOU MCom Projects and How to Avoid Them
January 11, 2026
11:22 pm
Common Mistakes Students Make in IGNOU MCom Projects and How to Avoid Them
January 11, 2026
11:22 pm

एक और बांग्लादेशी नागरिक पकड़ा, 10 साल से पहचान छिपाकर दरगाह क्षेत्र में रह रहा था; अब तक 29 घुसपैठिए गिरफ्तार
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

