पाली। जिले में हॉस्पिटल जा रही एक 20 साल की लड़की को लिफ्ट का झांसा देकर 45 साल का अधेड़ उसे होटल ले गया। जहां उसके साथ आरोपी ने जबरदस्ती। घटना के बाद आरोपी उसे वापस घर के पास छोड़ गया। घर आने के बाद पीड़िता ने अपनी मां को सारी घटना बताई। इस पर उन्होंने कोतवाली थाने में मामला दर्जकर करवाया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। जिसे कोर्ट के आदेश पर जेसी किया गया। पाली शहर के कोतवाली थाने में 20 साल की पीड़िता अपनी मां के साथ मंगलवार को पहुंची। जिसमें रिपोर्ट दर्ज करते हुए आरोप लगाया कि मंगलवार को उसकी मां पाली शहर से बाहर थी। कान दर्द होने पर वह पैदल बांगड़ हॉस्पिटल जा रही थी। इस दौरान रास्ते में उसका परिचित 45 वर्षीय अधेड़ मिला और बोला कि वह हॉस्पिटल ही जा रहा है और लिफ्ट दी। लेकिन हॉस्पिटल नहीं ले जाकर नया बस स्टैंड क्षेत्र की एक होटल में उससे रेप किया। और किसी को कुछ भी नहीं बताने की धमकी दी। आरोप है कि बाद में आरोपी उसे वापस उसके घर के पास छोड़ गया। इस दौरान उसकी मां भी गांव से आ गई थी। इसलिए उसने अपने साथ हुई सारी कहानी अपनी मां को बताई। तो वह उसे लेकर 6 मई को कोतवाली थाने पहुंची और रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेसी किया गया।

लेटेस्ट न्यूज़
When Professionals Run Into Issues With Roofing Company Chandler AZ, That is What They Do
March 9, 2026
11:09 pm
Math Tuition for Sec 3: Building a Strong Foundation for O-Levels and Beyond
March 9, 2026
11:08 pm
Inspiring Your JC2 Kid to Love Math: A Guide for Singapore Parents
March 9, 2026
11:08 pm
Why I Say My P6 Kid Needs Math Tuition Now– Not Just for PSLE Lah!
March 9, 2026
11:07 pm

युवती से रेप, आरोपी गिरफ्तार, लिफ्ट देकर हॉस्पिटल छोड़ने की बजाय होटल ले जाकर की जबरदस्ती
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

