अजमेर। जिले की सिविल लाइंस थाना पुलिस ने जमीन का फर्जी पट्टा और कूटरचित दस्तावेज बनाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने शातिराना तरीके से नकली दस्तावेज बनाकर जमीन हड़पने की कोशिश की थी। एसपी वंदिता राणा के मुताबिक- 26 मार्च 2025 को परिवादी जब्बर सिंह निवासी प्लॉट नं. 27 जेसी नगर माकड़वाली रोड अजमेर ने सिविल लाइंस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी पत्नी कल्पना कंवर ने 17 जनवरी 1997 को पदम चंद संचेती निवासी लाखन कोटड़ी से एक प्लॉट खरीदा था। यह प्लॉट जेसी नगर चौरसियावास में स्थित है, जिसका नंबर 43 है। इस प्लॉट पर पक्की बाउंड्रीवाल बनाकर लोहे का दरवाजा और पौधे लगाए गए थे। इसी प्लॉट को सिराज खान निवासी चौरसियावास ने मिलीभगत करके फर्जी रूप से कूट रचित दस्तावेज तैयार किए। इसके बाद एडीए में अपने नाम नियमन कराने का षड्यंत्र करने की कोशिश की। सिराज खान ने फर्जी दस्तावेज कलेक्टर में तैयार कराकर, इन दस्तावेज के आधार पर खुद के नाम कराने की का काम किया। पुलिस ने जांच में सामने आया कि सिराज ने उमर खां निवासी चौरसियावास माकड़वाली रोड के मौजूद वारिसान इलायची बानो से मिलीभगत कर परिवादी के प्लॉट का फर्जी पट्टा बनाकर उसकी लीज डीड शाहरुख के नाम कराई और इस डीड के आधार पर फर्जी रजिस्ट्री सिराज खान ने अपने पक्ष में करवा ली।

लेटेस्ट न्यूज़
VOOPOO DRAG 4 WITH UFORCE L TANK REVIEWED BY BIGBOB2322
March 9, 2026
9:14 pm
Open, Preview & Convert CBT Files Effortlessly
March 9, 2026
9:12 pm
Vape V4 Beta 1.21.11
March 9, 2026
9:11 pm
“Math Tuition for Junior College 1 Students: Your Secret Weapon to A-Level Success Lah”
March 9, 2026
9:10 pm

फर्जी पट्टा बनाकर जमीन हड़पने की कोशिश; धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

