सीकर। जिले के दांतारामगढ़ में 25 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सरिता उर्फ रिंकू नायक का शव उसके ससुराल में कमरे में फंदे पर लटका मिला। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। ससुराल वालों की सूचना पर पहुंची दांतारामगढ़ पुलिस ने मौके से FSL टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए हैं। मृतका का पति मंगलचंद महाराष्ट्र में मजदूरी करता है। उसके आने के बाद ही शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। पुलिस ने मौत की सूचना मृतका के पीहर पक्ष को दी, लेकिन वे नहीं आए। जानकारी के अनुसार, सरिता ने परिवार की मर्जी के खिलाफ मंगलचंद से शादी की थी, जिसके बाद से ही पीहर वालों ने उससे रिश्ते तोड़ लिए थे। मृतका के दो छोटे बच्चे भी हैं।

लेटेस्ट न्यूज़
Onion Dark Website
March 9, 2026
7:21 pm
Math Tuition: Elevating Sec 3 Students in Singapore’s System
March 9, 2026
7:16 pm
How to View CPGZ Files on Any Platform with FileMagic
March 9, 2026
7:15 pm

विवाहिता की संदिग्ध मौत, कमरे में फंदे पर लटका मिला शव
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

