अलवर। शहर में रात करीब 2 बजे एसपी के आवास के पीछे इंदिरा कॉलोनी में गो तस्कर आए। पशु प्रेमी समूह ने गो तस्करों का पीछा किया तो उन पर पत्थर व शराब की बोतलें फेंकी। जिससे उनकी कार के शीशे टूट गए। एक जने के हाथ पर चोट लगी। करीब 1 किलोमीटर तक पीछा किया गया। आखिर में अवैध हथियार से फायरिंग करने की कोशिश की। रेस्क्यू टीम के एक सदस्य के हाथ पर कांच लगे हैं। CCTV में गोतस्कर दिखे हैं। घायल पशुओं का रेस्क्यू करने वाली महिला अंजना दीवान ने बताया- मैं पशु प्रेमी परिवार से हूं। नियमित रूप से पशुओं की सेवा करती हूं। सोमवार देर रात एक जगह पशु का रेस्क्यू करने के बाद इंदिरा कॉलोनी में अपनी साथी को छोड़ने आई थी। यहां रात करीब 2 बजे बोलेरो में गोवंश भरे हुए गोतस्कर दिखे। उनकी बोलेरो में 4 से 5 गोवंश था। हमें शक होने पर बदमाशों का पीछा किया तो हमारी कार पर हमला कर दिया। पत्थर व शराब की बातलें उनकी कार पर फेंकी। जिससे कार के शीशे टूट गए। टीम के एक साथी के हाथ पर चोट लगी हैं। इसके बावजूद हम घबराए नहीं। हमने तस्करों का स्कीम दो तक पीछा किया। लेकिन बाद में उन्होंने अवैध हथियार निकाल लिए। जब फायरिंग करने लगे तो हमें पीछे हटना पड़ा। फिर भी हम पुलिस को बराबर बताते रहे। ताकि बदमाशों को पकड़ा जा सके। इस तरह हमले का पता चलने पर पशु प्रेमी वरुण विरमानी, गोमा सरदार, मयंक शर्मा, ऋचा भारद्वाज और बौनी पहलवान मौके पर पहुंचे। पुलिस को पूरी जानकारी दी। पशु प्रेमी महिला ने बताया कि बोलेरो में आए तस्कर सीसीटीवी में दिखे हैं। हमने उनकी कार में गोवंश भी देखा था। रात 2 बजे के बाद हमला कर फरार हो गए। फिर भी पीछा करने का प्रयास किया। लेकिन अवैध हथियारों से हमें डराया गया।

लेटेस्ट न्यूज़
Afraid To Stop Smoking?
March 13, 2026
3:28 pm
Развал схождение адреса в сервисе – условия в Москве
March 13, 2026
3:27 pm
Автосервис Ниссан в Москве ДжапАвто
March 13, 2026
3:24 pm
Interlock Support Heart
March 13, 2026
3:24 pm

एसपी निवास के पीछे से गोतस्करी, रात 2 बजे महिला और उसकी टीम ने किया पीछा; तस्करों ने पत्थर-बोतलें फेंकी
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

