धौलपुर। नगर परिषद ने मंगलवार को गोशाला और महाराणा प्रताप कॉलोनी में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। नगर परिषद की टीम ने जेसीबी मशीन की मदद से स्थाई और अस्थाई अतिक्रमण हटाए। जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी के निर्देश पर यह अभियान चलाया जा रहा है। नगर परिषद के निरीक्षक प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि मानसून में जलभराव की समस्या से बचने के लिए यह कदम उठाया गया है। पिछले एक महीने से नगर परिषद की टीम नालों के ऊपर बने अतिक्रमण हटा रही है। नगर परिषद का अभियान आगे भी जारी रहेगा। शहर की पॉश कॉलोनियों के साथ-साथ निचले इलाकों में भी अतिक्रमण हटाए जाएंगे। इससे आने वाले मानसून में लोगों को जलभराव की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।

लेटेस्ट न्यूज़
The Enterprise Of 7forallmankind .it
December 17, 2025
4:11 pm
Что такое коэффициенты в ставках и как делать прибыльные ставки
December 17, 2025
4:08 pm

मानसून से पहले नालों पर बने अवैध निर्माण ध्वस्त, जलभराव की समस्या का नहीं करना पड़ेगा सामना
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान
