धौलपुर। जिला कारागृह की खुली जेल से एक आजीवन कारावास का कैदी फरार हो गया। फरार कैदी की पहचान जैकम उर्फ दिलशान (36) पुत्र रूजदार उर्फ रुब्बड़ के रूप में हुई है। जैकम भरतपुर जिले के सीकरी थाना क्षेत्र के अलघानी गांव का रहने वाला है। उसे डीग की अपर जिला एवं सेशन न्यायालय ने 25 मार्च 2017 को धारा 302 के तहत हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। 4 मई 2025 को उसे केंद्रीय कारागृह भरतपुर से धौलपुर की खुली जेल में स्थानांतरित किया गया था। खुली जेल में नियमानुसार सुबह-शाम कैदियों की उपस्थिति ली जाती है। 13 मई की शाम को जब रोल कॉल किया गया, तो जैकम वहां मौजूद नहीं था। ड्यूटी पर तैनात मुख्य प्रहरी मुकेश कुमार (नंबर 2869) ने इसकी सूचना जेल अधीक्षक को दी। इसके बाद कोतवाली थाने में मामला दर्ज कराया गया। पुलिस ने धारा 262 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

लेटेस्ट न्यूज़
The Birth of Alternative Vape 3000
March 13, 2026
4:58 pm
What Type of File Is 123 and How FileViewPro Helps
March 13, 2026
4:58 pm
High 5 Free Emblem Creator Purposes And Templates
March 13, 2026
4:55 pm

धौलपुर की खुली जेल से आजीवन कारावास का कैदी फरार; शाम की उपस्थिति में नहीं मिला हत्या का दोषी
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

