Explore

Search

February 7, 2026 11:13 pm


लेटेस्ट न्यूज़

युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस कर रही जांच

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

धौलपुर। जिले में शुक्रवार सुबह एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक की तबीयत खराब होने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों के मुताबिक तसीमो निवासी आकाश (28) पुत्र रामरतन जाटव की तबीयत अचानक खराब हो गई। उसे तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल शव को जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखा गया है। सैपऊ थाने के एएसआई विष्णु दत्त ने बताया कि उन्हें जिला अस्पताल में शव लाए जाने की सूचना मिली। पुलिस ने श्पव का पोस्टमॉर्टम करवाया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर