डूंगरपुर। जिले से गुजर रहे NH-927 A पर टामटिया मोड़ पर दो कारों की भिड़ंत में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में करीब 15 यात्री घायल हुए हैं। घायलों को एंबुलेंस और निजी वाहनों से सागवाड़ा अस्पताल में भर्ती करवाया। जिसमें गंभीर घायलों को रेफर कर दिया गया। हादसा वरदा थाना क्षेत्र के टामटिया मोड़ पर शुक्रवार रात को हुआ। दो कारों के बीच आमने सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि हादसे की आवाज दूर गांव तक सुनाई दी। आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे तो सवारियां कारों में फंसी हुई थी। दोनों कारों में सवार लोगों के हाथ, पैर, सिर और शरीर पर कई जगह गंभीर चोटें आई और लहूलुहान हो गए। चीख पुकार के बीच लोगों ने घायलों को बाहर निकाला। एंबुलेंस और निजी वाहनों से घायलों को सागवाड़ा अस्पताल पहुंचाया गया। सागवाड़ा अस्पताल में डॉक्टर ने जांच के बाद भचडिया निवासी राजू रोत को मृत घोषित कर दिया। दूसरी कार में सवार महिला और बच्चों सहित 15 लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जिसमें से 12 घायलों की हालत ज्यादा खराब होने से उन्हें डूंगरपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। सभी 15 घायल डूंगरपुर के निवासी हैं। सागवाड़ा में एक सामाजिक कार्यक्रम से लौट रहे थे। राजू का कुछ देर पहले ही हादसा हुआ था। उसे सागवाड़ा अस्पताल ले जाते समय दूसरी बार हादसा हो गया। युवक के शव को सागवाड़ा अस्पताल की मॉर्चुरी में रखवाया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़
9 Signs You Offer advantages of renting a bounce residence for a Living
March 18, 2026
5:06 pm
Профессиональная помощь адвоката по таможенному праву
March 18, 2026
5:05 pm
From Regret to Relief: My Journey to the Perfect Motorcycle Glasses Frames Thin Arms
March 18, 2026
5:05 pm
Online Slot Machines Loto Quebec – The Conspriracy
March 18, 2026
5:04 pm

दो कारों की भिड़ंत में एक की मौत, हादसे में 15 लोग घायल
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

