हनुमानगढ़। जिले में एक व्यापारी के साथ साइबर ठगी का मामला सामने आया है। व्यापारी विजय पेशवानी को कोल्ड ड्रिंक का फ्रेश स्टॉक होलसेल रेट पर देने का झांसा देकर ठगों ने 14.27 लाख रुपए हड़प लिए। मामले में पीड़ित विजय पेशवानी ने साइबर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि संदीप बंसल डुहाना, गुरप्रीत सिंह लुधियाना और एसएस ट्रेडिंग कंपनी की ओर से वॉट्सऐप और फोन कॉल आए। आरोपियों ने कोल्ड ड्रिंक का फ्रेश स्टॉक होलसेल रेट पर देने का वादा किया। पीड़ित ने अलग-अलग तारीखों में कुल 14 लाख 27 हजार 500 रुपए विभिन्न खातों में जमा करवाए, लेकिन आरोपियों ने न तो माल भेजा और न ही पैसे लौटाए। जब पीड़ित ने विरोध किया तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दे दी। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर मामला दर्ज कर लिया गया है। एसआई संजू रानी को जांच सौंपी गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

लेटेस्ट न्यूज़
The Rise of Online Casinos: A New Era in Gambling
March 11, 2026
11:09 am
Best Korean Skincare Products for Acne Prone Skin
March 11, 2026
11:05 am
How to Achieve the Korean “Glass Skin” Look
March 11, 2026
10:51 am
Слоты гемблинг-платформы cryptoboss casino: рабочие игры для значительных выплат
March 11, 2026
10:51 am

कोल्ड ड्रिंक का स्टॉक देने के नाम पर ठगी; व्यापारी से 14.27 लाख रुपए हड़पे, जान से मारने की दी धमकी
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

