सीकर। जिले के ग्रामीण क्षेत्र में 40 साल की महिला से रेप का मामला सामने आया है। अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला के साथ कई बार रेप किया गया। महिला से जेवरात भी हड़प लिए गए। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। 40 साल की महिला ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि आज से करीब 5 साल पहले निरंजन कुमार शर्मा के द्वारा उसे डरा धमकाकर रेप किया गया। महिला ने इसका विरोध किया तो निरंजन ने उसे धमकियां भी दी। रेप करने के दौरान निरंजन ने अश्लील वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिए। बाद में इन वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर महिला के साथ निरंजन ने कई बार रेप किया। निरंजन महिला से लाखों रुपए के सोने के जेवरात भी हड़प लिए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

लेटेस्ट न्यूज़
How To Fix AMC File Errors Using FileViewPro
February 8, 2026
2:59 pm
Поиск туров – турагентство «Другие места» Калининград
February 8, 2026
2:56 pm
How To Fix AM File Errors Using FileViewPro
February 8, 2026
2:53 pm

40 साल की महिला से रेप; अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी,जेवरात भी हड़पे
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

