धौलपुर। जिले के कोलारी थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। कोलारी गांव निवासी 35 वर्षीय किसान नेम सिंह की ट्रांसफॉर्मर से करंट लगने से मौत हो गई। नेम सिंह अपने खेत की ओर जा रहे थे। खेत के पास स्थित ट्रांसफॉर्मर में अचानक करंट आ गया। वह इसकी चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए। परिजन तुरंत उन्हें जिला अस्पताल ले गए। अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों ने नेम सिंह को मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता का नाम बाबू लाल लोधा है। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया है। मामले की जांच जारी है।

लेटेस्ट न्यूज़
Can Sex Sell Meilleur Casino En Ligne?
March 12, 2026
3:33 pm
Exploring Quantum Healing: The Intersection of Scientific Research and Spirituality
March 12, 2026
3:26 pm
Top Korean Skincare Ingredients You Should Know
March 12, 2026
3:17 pm

ट्रांसफार्मर से करंट लगने से किसान की मौत, अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

