Explore

Search

June 9, 2025 6:09 am


जेल की खिड़की से कैदी ने फंदा लगा किया सुसाइड; रेप मामले में भरतपुर की सेंट्रल जेल में था बंद

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

भरतपुर। जिले की सेवर सेंट्रल जेल में आत्महत्या करने वाले कैदी के शव का पोस्टमार्टम गुरुवार को करवाया जाएगा। हालांकि अभी तक मृतक कैदी के परिजन आरबीएम अस्पताल नहीं पहुंचे हैं। जेल में मरते दम की सजा काट रहे कैदी ने रोशन में गमछे का फंदा बनाकर सुसाइड कर लिया था। इससे पहले कैदी 5 मई को RBM अस्पताल से फरार हो गया था। पुलिस ने कैदी को पकड़कर 20 मई को ही जेल भेजा था। करौली पॉक्सो कोर्ट ने कैदी रावी उर्फ़ राजवीर (35) को उम्र कैद की सजा सुनाई थी। 10 मार्च 2022 को एक 16 साल की नाबालिग ने करौली में आत्महत्या कर ली थी। नाबालिग के आत्महत्या से पहले राजवीर और नाबालिग का एक अश्लील वीडियो वायरल हुआ था। 30 सितंबर 2023 को करौली पॉक्सो कोर्ट ने राजवीर को मरते दम तक जेल में रहने की सजा सुनाई थी।

राजवीर सेवर जेल में सजा काट रहा था। उसे 3 मई को जलने की शिकायत पर RBM अस्पताल के जेल वार्ड में भर्ती किया गया था। 4 मई की रात को वह जेल वार्ड से फरार हो गया था। इस घटना का मामला भरतपुर के मथुरा गेट थाना में दर्ज किया किया गया था। 19 मई को करौली पुलिस ने हिंडौन से राजवीर को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद उसे मथुरा गेट थाना पुलिस को सौंपा था। 20 मई को राजवीर कोर्ट में पेश किया गया। इस पर कोर्ट ने राजवीर को जेल भेजने के आदेश दिए थे। राजवीर जेल के बैरक नंबर-5 में बंद था। उसके साथ एक दूसरा कैदी भी था। राजवीर ने बैरक के रोशनदान में गमछे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। जब दूसरा कैदी सो कर उठा तो, उसने राजवीर के शव को लटका हुआ देखा। इसके बाद उसने घटना की सूचना संतरी को दी। घटना के बारे में सेवर थाना पुलिस को बताया गया। पुलिस ने राजवीर के परिजनों को घटना की जानकारी देने के बाद शव को मॉर्च्युरी में रखवा दिया है। आज राजवीर के शव का पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर