सीकर। जिले के खाटूश्यामजी थाना इलाके में घर में खड़ी पिकअप गाड़ी चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरों ने गाड़ी चोरी करने के पहले मकान के कमरों को बाहर से लॉक कर दिया। सुबह मालिक को गाड़ी चोरी होने का पता चला। मोटलावास निवासी गोविंद सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी पिकअप गाड़ी को दांतारामगढ़ रोड पर घुड मंडी के पास स्थित ट्रेड्स गोदाम के नजदीक मकान में खड़ा किया था। जहां से चोर गाड़ी को चोरी करके ले गए। इसका पता उन्हें सुबह चला। गोविंद सिंह के मुताबिक मकान के मुख्य गेट से गाड़ी काफी अंदर की तरफ खड़ी थी। जिस मकान में गाड़ी खड़ी थी वहां तीन से चार कमरों में किराएदार रहते हैं। चोरों ने चोरी करने के पहले इन कमरों को बाहर से लॉक कर दिया ताकि कोई बाहर ना आ सके। सुबह जब किराएदार नींद से जागे तो उन्हें अपने गेट भी लॉक हुए मिले। फिलहाल खाटूश्यामजी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

लेटेस्ट न्यूज़
Best Korean Skincare Products for Sensitive Skin
March 11, 2026
6:07 pm
Kidney Fiberglass Pools – Pool Shells & Kits for in the Ground
March 11, 2026
6:04 pm
Турниры в онлайн-казино {анлим казино официальный}: простой шанс увеличения суммы выигрышей
March 11, 2026
6:03 pm
MacBook Pro M5 2025: The Ultimate Laptop You Can Buy With Cryptocurrency
March 11, 2026
6:02 pm

घर में खड़ी पिकअप गाड़ी चोरी, कमरों को बाहर से बंद करके भागे चोर
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

