कोटा। अज्ञात पॉइजन के सेवन से युवक की मौत होने का मामला सामने आया है। युवक वेटनरी डॉक्टर की पढ़ाई कर रहा था। अगले महीने उसका एग्जाम था। घटना केशवपुरा थाना हनुमान नगर जिला भीलवाड़ा की है। फ़िलहाल सुसाइड के कारण सामने नही आए। कोटा एमबीएस हॉस्पिटल की मोर्चरी में शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। मामा धनराज ने बताया कि रोहित (23) तीन भाई बहिनो में सबसे बड़ा था। पिता हरचंद आर्मी में (चेन्नई) में है। रोहित वेटनरी डॉक्टर की पढ़ाई कर रहा था। 7-8 दिन पहले ही बूंदी से अपने घर देवली गया था। 16 जून को उसका पेपर था। वो तैयारी कर रहा था। गुरुवार दोपहर 12 बजे करीब वो बाजार से घर आया और अपने कमरे में जाकर लेट गया। थोड़ी देर बाद मां कमरें में गई तो रोहित अचेत पड़ा था। उसे तुरंत देवली हॉस्पिटल ले गए। जहां से उसे कोटा रेफर किया। कोटा में इलाज के दौरान रोहित की मौत हो गई। डॉक्टर ने पॉइजन के सेवन से मौत होना बताया। उसने पॉइजन खाया या गलती से खाने में आया इस बारे में पता नहीं। हनुमान नगर थाना ASI केलाश ने बताया परिजनों ने रिपोर्ट में बताया कि युवक ने अज्ञात पॉइजन खाया। जिसे इलाज के लिए कोटा लाए। जहां उसकी मौत हो गई। कोई पारिवारिक क्लेश नहीं था। युवक पढ़ा लिखा था। सुसाइड के कारणों की जांच की जा रही है।

लेटेस्ट न्यूज़
Answers about Newspapers and Magazines
March 12, 2026
10:10 pm
Answers about News Television
March 12, 2026
10:09 pm
Answers about Business Globalization
March 12, 2026
10:08 pm
What are types of news?
March 12, 2026
10:04 pm

पॉइजन खाकर युवक ने सुसाइड किया, कारणों का नहीं लगा पता
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

