अलवर। जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र के माचड़ी गांव में पत्नी से झगड़े के बाद पति ने सुसाइड कर लिया। मृतक 26 वर्षीय राकेश जाटव है। अब परिवार में मातम छाया है। मृतक बेलदार है। जानकारी के अनुसार 26 वर्षीय राकेश जाटव का उसकी पत्नी से मनमुटाव रहता था। आए दिन कलह से परेशान होकर युवक ने घर में ही फंदा लगा अपनी जान दे दी। राकेश ने दो साल पहले महाराष्ट्र की युवती से शादी की थी। पति-पत्नी के बीच लंबे समय से कलह था। मृतक का एक सवा साल का बेटा है। घटना के बाद गांव में शोक की लहर है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है।

लेटेस्ट न्यूज़
file 16
March 11, 2026
8:19 pm
How Customers in New Zealand Can Identify Authentic Korean Skincare and Avoid Fake Cosmetics
March 11, 2026
8:18 pm
Answers about Newspapers and Magazines
March 11, 2026
8:18 pm

पत्नी से झगड़े के बाद पति ने सुसाइड किया, 2 साल पहले हुई थी शादी
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

