जैसलमेर। जिले की गांधी कॉलोनी में मुख्य सड़क पर स्थित हिंगलाज माता मंदिर में बीती रात चोरी हो गई। चोर चांदी के छतर आदि चुराकर ले गए। सुबह पुजारी ने जब देखा तो पुलिस को सूचना दी। शहर कोतवाली पुलिस की टीम ने मौके का मुआयना किया। इस दौरान खत्री समाज के लोग इकट्ठा हुए और चोरी की घटना को लेकर रोष प्रकट किया। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू की। समाज सेवी कैलाश खत्री ने बताया कि गांधी कॉलोनी मुख्य सड़क पर मंदिर में चोरी की घटना से सभी में गुस्सा है। उन्होंने बताया कि ये पहली बार नहीं हुआ है इस मंदिर में पहले भी चोरी की घटनाएं हो चुकी है। बार बार एक ही मंदिर को चोर निशाना बना रहे हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं में काफी रोष है। पुलिस की रात्रि गश्त पर भी सवालिया निशान लग रहे हैं। रात में मुख्य सड़क पर कोई भी गश्त नहीं होने पर चोरों के हौसले बुलंद है। जैसलमेर पुलिस के शहर कोतवाल प्रेमदान रतनू ने बताया कि इलाके के CCTV कैमरों को खंगाला जा रहा है। तकनीकी मदद से चोरों की तलाश की जा रही है। बहुत जल्द चोर पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

लेटेस्ट न्यूज़
Premium for Students
March 25, 2026
4:35 am
Blue Light Glasses: My Honest Review to Save You Money & Eye Strain
March 25, 2026
4:33 am
View LCW Files Instantly Using FileViewPro
March 25, 2026
4:33 am
Infinix Hot 10 Android Version – Which Android Does It Run?
March 25, 2026
4:33 am

हिंगलाज माता मंदिर में हुई चोरी, मुख्य सड़क पर चोरी से श्रद्धालुओं में रोष
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

