Explore

Search

February 13, 2026 1:17 am


लेटेस्ट न्यूज़

डीजे पर नाचते समय फायरिंग का वीडियो वायरल; आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल बरामद

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

कोटपूतली। जिले के पनियाला गांव में डीजे पर नाचते हुए फायरिंग करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी अशोक गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में वह डीजे की धुन पर नाचते हुए पिस्टल से फायरिंग करता दिख रहा था। पुलिस के अनुसार यह वीडियो 6 मार्च के आसपास का है। आरोपी अशोक रावत पनियाला गांव का रहने वाला है। वीडियो में वह चार राउंड फायरिंग करता नजर आ रहा है। पुलिस ने आरोपी के पास से पिस्टल बरामद कर ली है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि अशोक के खिलाफ पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। 27 फरवरी को भी उस पर फायरिंग और हमले का केस दर्ज किया गया था। पनियाला थाना पुलिस ने वीडियो वायरल होने के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर