Explore

Search

February 12, 2026 10:51 pm


रोकड़िया हनुमान मंदिर के पास हाई वोल्टेज लाइन का विरोध, ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

प्रतापगढ़। जिले की झांसड़ी ग्राम पंचायत में स्थित रोकड़िया हनुमानजी मंदिर के पास प्रस्तावित हाई वोल्टेज लाइन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। बिजली विभाग ने मंदिर के मेला प्रांगण से मात्र 100 फीट की दूरी पर 1,32,000 केवी की बिजली लाइन बिछाने का सर्वे किया है। इस प्रस्ताव के विरोध में झांसड़ी गांव के निवासी और मंदिर कमेटी के सदस्य मिनी सचिवालय पहुंचे। उन्होंने कलेक्टर डॉ.अंजलि राजोरिया को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीण अशोक कुमावत और मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष प्रकाश व्यास ने बताया कि विभाग जल्द ही इस कार्य को शुरू करने वाला है।

ये क्षेत्र धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। यहां साल भर धार्मिक आयोजन, मेले और सांस्कृतिक कार्यक्रम होते रहते हैं। दूर-दराज से श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। इस वजह से यहां हमेशा भीड़ रहती है। ग्रामीणों का कहना है कि इतनी उच्च क्षमता की बिजली लाइन मंदिर के पास से गुजरने से दुर्घटना का खतरा बना रहेगा। उन्होंने इसे कानूनी और नैतिक रूप से गलत बताया है। ग्रामीणों ने मांग की है कि इस लाइन को मंदिर से कम से कम एक किलोमीटर दूर से निकाला जाए। इससे धार्मिक भावनाओं की रक्षा के साथ लोगों की सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर