जयपुर। जिले की एक होटल में विवाहिता से रेप का मामला सामने आया है। धोखे से कार में बैठाकर आरोपी परिचित उसे ले गया था। अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल कर बदनाम करने की धमकी दी। चाकसू थाने में पीड़ित विवाहिता ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले की जांच SHO (चाकसू) मनोहर लाल कर रहे हैं। पुलिस ने बताया- कोटखावदा की रहने वाली 22 साल की विवाहिता ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। परिचित होने के कारण वह आरोपी को जानती है। इसी कारण आरोपी से उसकी बातचीत भी होती रहती है। आरोप है कि 28 अगस्त को आरोपी परिचित रास्ते में मिलने पर बातचीत करने लगा। धोखे से कार में बैठाकर उसे चाकसू स्थित एक होटल में ले गया। होटल में ले जाकर जबरन डरा-धमकाकर विवाहिता के साथ रेप किया। अपने मोबाइल में अश्लील वीडियो बना कर वायरल करने की धमकी दी। अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर दोबारा मिलने के लिए दबाव बनाने लगा। ब्लैकमेलिंग के टॉर्चर से परेशान होकर पीड़ित विवाहिता ने आरोपी परिचित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई।

लेटेस्ट न्यूज़
Maximální sumář světem digitální hry uvnitř casino mostbet
February 12, 2026
8:32 pm
Complete Casino Rolldorado Overview Today: Ways to Access, Get Bonus as well as Win on the Hub
February 12, 2026
8:22 pm
Тайны древних мест горы: загадки, которые хранят вершины
February 12, 2026
8:19 pm
8 Enticing Ways To Improve Your Axial Flow Fan Skills
February 12, 2026
8:17 pm

जयपुर की होटल में विवाहिता से रेप; धोखे से कार में बैठा ले गया परिचित
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

