शाहपुरा। भारतीय सेना के समर्थन में ऐतिहासिक व जोश से भरी तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसमे शाहपुरा-बनेड़ा विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों कार्यकर्ता व आम नागरिक महिलाए-पुरुष ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।इस यात्रा का नेतृत्व विधायक डॉ. लालाराम बैरवा ने किया।तिरंगा यात्रा का शुभारंभ स्थानीय कॉलेज मैदान से प्रारम्भ हुआ और नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए महलो के चौक पहुची।रैली में महिलाओ,पुरूषों व युवाओ ने बड़ी संख्या में भाग लिया।रैली के स्थान स्थल पर पुष्प वर्षा से स्वागत करते हुए और बारहठ स्मारक त्रिमूर्ति चोराये पर भी स्वागत किया गया।सभी महिलाओं-पुरूषों के हाथ मे तिरंगा झंडा था और सभी ने देश भक्ति के नारों के साथ रैली निकाली एवं शाहपुरा का वातावरण देश की भक्ति में डूब से गया।यात्रा के दौरान नागरिकों ने भारतीय सेना जिन्दाबाद,हिन्दुस्थान जिन्दाबाद और पाकिस्तान मुर्दाबाद जैसे नारे लगाए।तिरँगा यात्रा प्रताप सिंह बारहठ कॉलेज से होते हुए रामद्वारा,त्रिमूर्ति चौराया कुंडगेट,चमना बावड़ी,सदर बाजार होते हुए महलो को चौक पहुची।जहा रास्ते मे जगह-जगह फूलो की बरसात के साथ देश भक्तो का स्वागत किया गया।
इस अवसर पर सभापति रघुनंदन सोनी भारतीय जनता पार्टी के नगर मण्डल अध्यक्ष ,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता,ग्रामीण विकास विभाग के कर्मचारी,चिकित्सा विभाग के कर्मचारी आदि कार्यकर्ता सम्मलित हुए।विधायक डॉ. लालाराम बैरवा ने बताया कि यह यात्रा भारतीय सेना के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना को प्रकट करने के उद्देश्य से आयोजित की गई।जिसे लेकर क्षेत्रवासियों में जबरदस्त उत्साह और गर्व की भावना देखने को मिली।