अजमेर। नसीराबाद रेलवे स्टेशन पर एक नाबालिग से अश्लील हरकत कर जबरदस्ती का प्रयास करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने उसे डराया और धमकाया। नाबालिग जब घर पहुंची तो गर्दन पर नाखून के निशान देखकर पूछताछ की। इसके बाद आरोपियों को फोन किया तो उठाकर ले जाने की धमकी दी। पिता ने नसीराबाद सिटी थाने में मामला दर्ज कराया है। केकड़ी थाना क्षेत्र में रहने वाले पिता का आरोप है कि उनकी नाबालिग बेटी जो बाहर रहकर कोचिंग करती है। वह सांवरिया सेठ और चित्तौड़गढ़ घूमकर 21 मई की सुबह ट्रेन से नसीराबाद रेलवे स्टेशन पर उतरी थी। नसीराबाद रेलवे स्टेशन पर नाबालिग को उसका परिचित सलेमाबाद निवासी एक युवक मिला। वह उसे बातचीत करता हुआ जबरन एक तरफ एकांत में ले गया और नाबालिग के साथ अश्लील हरकत कर जबरदस्ती का प्रयास करने लगा। पिता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने बेटी को जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान आरोपी के साथ उसके साथी सलेमाबाद और नरवर निवासी दो युवक भी थे। जब बेटी घर पहुंची तो उसकी गर्दन पर नाखून के निशान देखकर पूछताछ की। इसके बाद आरोपी को फोन कर घटना के बारे में पूछताछ की। आरोपी ने बेटी को उठा ले जाने की धमकी दी। उसके साथियों ने भी धमकाया। इसके बाद आरोपी की मां ने भी उसे फोन कर बेटी को उसके बेटे के पास भेज देने वरना जबरन उठाकर ले जाने की धमकी दी। सिटी थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

लेटेस्ट न्यूज़
Answers about Slot Machines
February 7, 2026
9:40 pm
Answers about Poetry
February 7, 2026
9:39 pm
Kenapa harus daftar Aqua188 sekarang juga?
February 7, 2026
9:39 pm
Answers about Websites
February 7, 2026
9:39 pm

नाबालिग से अश्लील हरकत कर जबरदस्ती का प्रयास, पिता बोले- टोका तो उठाकर ले जाने की धमकी दी
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

