प्रतापगढ़। जिले के पीपलखूंट थाना क्षेत्र के खरगोटी गांव में एक खेत से युवक का शव मिला है। मृतक की पहचान शंकरलाल के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, शंकरलाल रविवार की रात घर से निकला था और वापस नहीं लौटा। सोमवार सुबह धूलजी के घर के पीछे स्थित खेत में उसका शव मिला। मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। सूचना मिलते ही पीपलखूंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्षेत्र की घेराबंदी कर दी। उदयपुर से डॉग स्क्वॉड और बांसवाड़ा से फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। टीमों ने साक्ष्य जुटाने का काम शुरू किया। रात 8 बजे शव को जिला चिकित्सालय की मॉर्च्युरी में रखा गया। मृतक के बेटे राजू ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम कराया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

लेटेस्ट न्यूज़
Blue Light Glasses: My Honest Review to Save You Money & Eye Strain
March 25, 2026
2:29 pm
My Online Order: Deception & Resolution
March 25, 2026
2:29 pm
PJ Office Warehouse
March 25, 2026
2:29 pm
Tor Drug Market
March 25, 2026
2:27 pm

खेत में मिला युवक का शव; शरीर पर मिले चोट के निशान, रात में घर से निकला था
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

