कोटा। ग्रामीण के सिमलिया थाना क्षेत्र इलाके के रेल गांव में एक तेज रफ्तार कार ने महिला को जोरदार टक्कर मार दी। महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। गंभीर घायल हालत में महिला को कोटा के एमबीएस हॉस्पिटल में एडमिट करवाया, जहां ड्यूटी डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। सिमलिया थाना पुलिस ने महिला के शव को एमबीएस के मॉर्च्युरी रूम में शिफ्ट करवाया, जहां परिजनों की मौजूदगी में महिला का पोस्टमॉर्टम करवाकर महिला के शव को परिजनों को सौंपा। सिमलिया थाने के हेड कॉन्स्टेबल सुरेश कुमार ने बताया- रेलगांव में पुष्पलता मीणा (36) अपने घर के सामने की सड़क पार कर रही थी। तेज रफ्तार से चोमा की ओर से आ रही कार ने महिला को जोरदार टक्कर मार दी। कार चोमा की ओर से आ रही थी। कार को जब्त कर लिया गया है। महिला के परिजनों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवा दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

लेटेस्ट न्यूज़
The Essential Coverages Included in a Standard Landlords Insurance Policy
March 10, 2026
4:10 am
The Essential Coverages Included in a Commonplace Landlords Insurance Policy
March 10, 2026
4:10 am
Factors Insurance Firms Consider When Insuring Rental Properties
March 10, 2026
4:09 am
Math Skills in the Tech-Driven World: Why Your Sixth-Grade Child Needs a Robust Foundation
March 10, 2026
4:09 am

तेज रफ्तार कार ने महिला को मारी टक्कर, मौत; गाड़ी जब्त
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

