उदयपुर। जिले में महाराणा प्रताप की 485वीं जयंती पर गुरुवार को शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। चेतक चौराहे से शुरू हुई यात्रा हाथीपोल, अंदर कोट और हाथीपोल चौराहे होते हुए टाउनहॉल पहुंची। मार्ग में विभिन्न संगठनों और समाजों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। शोभायात्रा में घुड़सवार महाराणा प्रताप की सेना के वेश में भाले लिए चल रहे थे। प्रताप की प्रतिमा युक्त गाड़ी आकर्षण का केंद्र रही। रास्ते में कई संगठनों ने शरबत, ठंडाई और अल्पाहार की व्यवस्था की थी। पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। इससे पहले सुबह मोतीमगरी स्मारक पर महाराणा प्रताप को नमन किया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने प्रताप गौरव केंद्र जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। शोभायात्रा के बाद नगर निगम में आयोजित सभा में विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत शामिल हुए। शेखावत ने कहा कि इतिहास में महापुरुषों को उचित स्थान नहीं मिला। हल्दीघाटी में प्रताप की विजय को पराजय बताया गया और दिवेर के युद्ध को इतिहास से हटा दिया गया। उन्होंने इतिहास को सही संदर्भों में लिखने की आवश्यकता बताई। इस दौरान शेखावत ने पूर्व मंत्री साले मोहम्मद के पीए की जासूसी मामले में गिरफ्तारी को चिंताजनक बताते हुए उचित जांच की मांग की।

लेटेस्ट न्यूज़
What Is an ESS File and How FileViewPro Can Open It
March 25, 2026
6:05 am
Online Jewelry: My Damaged Order & The Fix
March 25, 2026
6:04 am
UNO Disposable Gadget
March 25, 2026
6:04 am
How to Find Hidden Wi-Fi SSID on Android — Step-by-Step Guide
March 25, 2026
6:03 am

महाराणा प्रताप जयंती पर निकाली भव्य शोभायात्रा, केंद्रीय मंत्री बोले- इतिहास में महापुरुषों को नहीं मिला उचित स्थान
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

