पाली। जिले में 2 बेटों के 30 वर्षीय पिता ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। घटना को लेकर मृतक की मां ने थाने में रिपोर्ट दी। जिसमें एक महिला पर उसके बेटे को ब्लैकमेल कर आत्महत्या के लए मजबूर करने का आरोप लगाया। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू की। जानकारी के अनुसार पाली शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के पुनायता रोड चामुंडा नगर में रहने वाले 30 साल के कांतीलाल उर्फ पिन्टू पुत्र भगवानचंद फैक्ट्री में मजदूरी का काम करता था। जिसने बुधवार शाम को अपने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक शादीशुदा था और उसके दो बच्चे भी है। घटना के समय उसकी मां और भाई जैतारण सामाजिक कार्यक्रम में गए थे और पत्नी अपने बच्चों को लेकर जोधपुर शादी में की गई। इस दौरान घर पर मृतक अकेला था। जिसने बुधवार शाम को फंदा लगाकर जान दे दी। घटना को लेकर मृतक की 70 वर्षीय मां गजरादेवी ने रिपोर्ट दी। जिसमें आरोप लगाया कि एक महिला उसके बेटे को ब्लेकमेल कर रही थी और कहती थी कि पत्नी को छोड़कर मुझ से शादी करले नहीं तो रेप केस में फंदा दूंगी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

लेटेस्ट न्यूज़
Unlock Your Style Game: The Ultimate Guide to the Men’s Necklace Chain
March 25, 2026
10:49 am
Шредеры Kobra – уничтожитель бухгалтерских документов Kobra
March 25, 2026
10:48 am
I Went from $15 Fast-Fade Bracelets to $49 316L Steel: Here’s What Changed
March 25, 2026
10:45 am
My Upgrade Journey: From Budget to Premium Mail-Order Prescription Glasses
March 25, 2026
10:45 am

दो बेटों के पिता ने किया सुसाइड, मृतक की मां बोली- एक महिला उसके बेटे को ब्लैकमेल कर रही थी
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

