धौलपुर। जिले के बसेड़ी थाना क्षेत्र के कोरीपुरा गांव में महिला ने फंदे से लटककर सुसाइड कर लिया। सरपंच प्रतिनिधि की पत्नी ने महिला के साथ मारपीट की थी। महिला के बेटे देव परमार ने पुलिस को बताया कि उसकी मां सोनम घर पर रहती थी। उनके पिता और तीन भाई घर से बाहर रहकर मजदूरी करते हैं। 27 मई को दोपहर करीब 2 बजे पिपरोन निवासी श्रीनिवास धोबी की पत्नी अंजू उनके घर आई। उसने महिला से गाली-गलौज की और मारपीट की। गुरुवार सुबह उसे मां के सुसाइड करने की सूचना मिली। वह तुरंत बसेड़ी पहुंचा। बसेड़ी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सीएचसी की मॉर्चुरी में पहुंचाया। शाम 4 बजे पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। देव ने पिपरोन के सरपंच प्रतिनिधि श्रीनिवास धोबी और उसकी पत्नी अंजू के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

लेटेस्ट न्यूज़
What Is an DPD File and How FileViewPro Can Open It
March 14, 2026
2:34 pm
The 5-Second Trick For mass rmv title copy
March 14, 2026
2:31 pm
Details, Fiction and copy paste nano
March 14, 2026
2:29 pm

महिला ने फंदे से लटककर किया सुसाइड; सरपंच प्रतिनिधि की पत्नी ने की थी मारपीट
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

