Explore

Search

June 24, 2025 9:22 am


डॉक्टर ने सुसाइड किया; पत्नी से चल रहा था झगड़ा, दोनों एक-दूसरे के ​खिलाफ दर्ज करवा चुके मामला

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

अलवर। जिले में एक डॉक्टर ने सुसाइड कर लिया। बताया जा रहा है कि डॉक्टर और उसकी पत्नी का आपस में विवाद चल रहा था। मामला शहर के सदर थान क्षेत्र में शालीमार के पास गांधी नगर का है। पुलिस को शुक्रवार दोपहर 2 बजे सूचना मिली थी कि मनो चिकित्सक डॉ. सुमित मित्तल ने सुसाइड कर लिया है। शिवाजी पार्क साहबजोड़ा में डॉक्टर का खुद का विश्वास नाम से अस्पताल है। डॉक्टर का पत्नी से कई साल से विवाद था। दोनों पहले एक दूसरे के खिलाफ मुकदमा भी करा चुके थे। अब सुसाइड के बाद पुलिस मामले की जांच में लगी है। डॉक्टर की पत्नी स्कीम दो के मकान में रहती है।

डॉक्टर की पत्नी सीमा ने करीब एक साल पहले पति सुमित के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया था। पत्नी का कहना था कि पति ने धोखाधड़ी से उसके बैंक खाते से 32 लाख रुपए अपने अकाउंट में ट्रांसफर कर लिए। जबकि उसी समय डॉक्टर पति ने सारे आरोप खारिज किए थे। इससे पहले 21 अप्रेल 2023 को पति सुमित मित्तल की ओर से मारपीट करने का मुकदमा दर्ज कराया था। उस समय 20 अप्रैल 2013 को पति ने मेरा मोबाइल छीन लिया। जल्दबाजी में उनका फोन मेरे पास आ गया था। इसके बाद पति सुमति मित्तल ने उसके बैंक खाते से ऑनलाइन 32 लाख रुपए भाई व अन्य परिजनों के खाते में ट्रांसफर कर लिए। यह रिपोर्ट दी थी। उसी समय महिला के पति डॉ सुमित मित्तल ने कहा था कि सरासर झूठे हैं और निराधार आरोप हैं। इससे जुड़ा मामला कोर्ट में विचाराधीन है।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर