भरतपुर। नगर निगम लगातार अतिक्रमण के खिलाफ और सड़क चौड़ीकरण का काम कर रही है। शनिवार को भरतपुर नगर निगम की टीम ने जवाहर नगर कब्रिस्तान की दीवार तोड़ी। अब वह रोड़ 60 फीट की हो जाएगी। इससे पहले यह रास्ता 15 फीट का था। कार्रवाई से पहले नगर निगम की टीम ने नोटिस दे दिए थे। नगर निगम के आयुक्त श्रवण कुमार विश्नोई ने बताया- कब्रिस्तान के पास में 15 फीट का रास्ता था। डेवलपमेंट प्लान में रास्ता बड़ा है। इस रास्ते को चौड़ा करने की कार्रवाई चल रही है। कब्रिस्तान में डेवलपमेंट के काम और रास्ता चौड़ा करवाया जाएगा। लोगों को नोटिस दे दिया गया है। अब यह रोड़ 60 फीट की हो जाएगी। सड़क चौड़ी न होने के कारण लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी होती थी। इसके लिए नगर निगम की टीम ने आसपास रह रहे लोगों को और कब्रिस्तान कमेटी को सड़क चौड़ी करने के लिए नोटिस दिए थे। आज सुबह करीब 6 बजे नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और कब्रिस्तान की दीवार को ध्वस्त किया। इसके अलावा कब्रिस्तान में भी विकास कार्य किए जायेगे। यह कार्रवाई जवाहर नगर कॉलोनी के स्थानीय लोगों द्वारा दिए गए ज्ञापन के आधार पर की गई है।

लेटेस्ट न्यूज़
ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री की पुण्यतिथि
October 31, 2025
4:20 pm
ग्राम पंचायत गोपालपुरा में रात्रि चौपाल एवं जन सुनवाई का सफल आयोजन
October 31, 2025
1:13 pm
नगर निगम ने कब्रिस्तान की दीवार तोड़ी, 15 से बढ़कर 60 फीट का हो जाएगा रास्ता
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

