जयपुर। जिले में घर छोड़कर एक विवाहिता के भागने का मामला सामने आया है। आठ दिन पहले ही पति उसको ससुराल लेकर आया था। घर से जाते समय बक्से में रखे 20 हजार रुपए भी निकालकर विवाहिता ले गई। बगरू थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर विवाहिता की तलाश शुरू कर दी है। हेड कॉन्स्टेबल रोहिताश ने बताया- बगरू के रहने वाले 23 साल के युवक ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। करीब 6 महीने पहले उसकी शादी 18 वर्षीय युवती से हुई थी। शादी के बाद वह अपने पीहर में ही रह रही थी। करीब 8 दिन पहले वह अपनी पत्नी को पीहर से लेकर ससुराल आया थ। घर पर रहने के दौरान मोबाइल चलाने की बात को लेकर डांट दिया था। 30 मई का दोपहर बक्से में रखे 20 हजार रुपए निकाल पत्नी बिना बताए घर से चली गई। काफी ढूंढने के बाद भी उसका पता नहीं लग सका। बगरू थाने में पीड़ित पति ने विवाहिता की गुमशुदगी दर्ज करवाई। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर विवाहिता की तलाश शुरू कर दी है।

लेटेस्ट न्यूज़
राष्ट्रीय छात्र परिषद ने मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी को दिया ज्ञापन
August 1, 2025
5:13 pm
Insights on Trading Platforms in India
August 1, 2025
4:17 am
Start Crypto Trading with Confidence
August 1, 2025
3:08 am

घर छोड़कर भागी विवाहिता, 20 हजार रुपए मिले गायब


Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान