Explore

Search

June 8, 2025 1:49 pm


पति-पत्नी फंदे पर लटके, कमरे में 5 साल की बेटी थी

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

कोटा। ग्रामीण में पति-पत्नी ने सुसाइड कर लिया। दोनों आज सुबह करीब 7 बजे अपने में कमरे में फंदे पर लटके मिले। उनकी 5 साल की बच्ची ने गेट खोला तक परिजनों को पता चला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को उतारा और हॉस्पिटल लेकर गए। घटना कैथून थाना क्षेत्र के खेड़ा रसूलपुर( खेड़ा रामपुर) इलाके की है। थानाधिकारी सुरेश कुमार ने बताया- दीपक राठौर और उनकी पत्नी राजेश राठौर ने सुसाइड किया है। परिजनों का कहना है कि लड़के पर काफी कर्जा हो रखा था। इस कारण परेशान था। दीपक के पिता प्रेम शंकर ने बताया- मेरा एक इकलौता बेटा था। उसके अलावा दो बेटियां हैं। दीपक की शादी 6 साल पहले हुई थी। दोनों ने एक बेटी है। बेटे-बहू के बीच अच्छा तालमेल था, कोई झगड़ा भी नहीं था। बहू ने कल रात खाना बनाया था। उसके बाद सभी ने खाया था।

आज सुबह कमरे से बाहर नहीं आने पर आवाज लगाई। इस पर पोती ने दरवाजा खोला। अंदर जाकर देखा तो दोनों पंखे से रस्सी से फंदा लगाकर लटके हुए थे। दोनों रविवार को बाजार गए थे। एक रस्सी लेकर घर आए थे। मृतका के पिता प्रेम शंकर ने बताया- जमाई पहले आरसीसी का काम करता था। बेटी के बोलने पर ही डीसीएम फैक्ट्री में मैंने काम दिलवाया था। उसने रविवार शाम को मेरी बड़ी बेटी को फोन करके कहा था कि उसने ऑनलाइन गेम खेला था, जिसमें 4 से 5 लाख रुपए कर्जा हो गया था। अब बताओ मैं क्या करूं मेरे पास मरने के अलावा और कोई रास्ता नहीं है। मेरी बड़ी बेटी ने कहा था कि कोई गलत कदम मत उठाना। हम कहीं न कहीं से रुपयों की व्यवस्था करवा देंगे। सुबह खबर मिली कि दोनों ने सुसाइड कर लिया।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर