सवाई माधोपुर। जिले के कोटा मेगा हाईवे पर सोमवार दोपहर को एक दुखद हादसा सामने आया। यहां भारत पेट्रोल पंप के सामने कुस्तला में स्कार्पियो कार और ट्रक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं तीन लोग गंभीर घायल हो गए। जिला अस्पताल चौकी प्रभारी जौन सिंह ने बताया कि कोटा मेगा हाईवे भारत पेट्रोल पंप के सामने कुस्तला में एक हादसा सामने आया। यहां दोपहर करीब 2.30 बजे एक ट्रक इंद्रगढ़ जा रहा था। जबकि स्कार्पियो कार इंद्रगढ़ खेडी से डिडवाडी बौंली आ रहे थे। इसी दौरान दोनों के बीच जोरदार भिड़ंत हुई। जिसकी आवाज सुनकर आस पास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी 108 एंबुलेंस को दी। सूचना पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यह हादसा इतना भीषण था कि स्कार्पियो कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। जबकि ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। हादसे में हरिशंकर (48) पुत्र रामप्रसाद खटीक निवासी डिडवाड़ी, बौंली स्कार्पियो ड्राइवर सुरजन (50) पुत्र किस्तुर चंद खटीक निवासी डिडवाड़ी, बौंली, उंगती देवी (55) पत्नी रामस्वरूप खटीक निवासी सपोटरा गंभीर घायल हो गए। वहीं हजारी लाल (52) पुत्र भूरालाल खटीक निवासी डिडवाड़ी बौंली ने रास्ते में दम तोड़ दिया। जिसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस की ओर से मृतक के पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।

लेटेस्ट न्यूज़
Поиск туров – турагентство «Другие места» Калининград
February 8, 2026
2:56 pm
How To Fix AM File Errors Using FileViewPro
February 8, 2026
2:53 pm
Бронирование туров онлайн – «Другие места» Калининград
February 8, 2026
2:49 pm

कोटा मेगा हाईवे पर स्कार्पियो और ट्रक की भिड़ंत में एक की मौत, तीन घायल
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

