पाली। जिले में एक 25 साल के युवक रात को घर में सो रहा था। इस दौरान उसे सांप ने काट लिया। गंभीर हालत में मंगलवार सुबह उसे उपचार के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां उसे ICU में भर्ती किया गया और उसका उपचार जारी है। घटना जिले के सांडेराव में मंगलवार अलसुबह 3 बजे के करीब हुई। जानकारी के अनुसार- शिवकुमार (25) पुत्र किशोर अपने घर में सो रहा था। अलसुबह 3 बजे अंधेरे में उसकी अंगुली पर किसी जानवर ने काटा। वह उठा, लाइट जलाई लेकिन तब कोई जीव-जंतु नजर नहीं आया। ऐसे में वापस सो गया। मंगलवार सुबह होते-होते उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन तुरंत इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। जहां हालत गंभीर होने पर ट्रोमा वार्ड में प्राथमिक उपचार के बाद उसे ओल्ड ICU में भर्ती किया गया। जहां उसका उपचार जारी है।

लेटेस्ट न्यूज़
Gifts Ideas For An Grownup Daughter
March 10, 2026
1:14 am
Why Math Tuition is Crucial for Secondary 1 Students in Singapore: A Parent’s Handbook
March 10, 2026
1:13 am
Sec 4 Math Tutoring: Setting Up Your Child for an AI-Powered Future
March 10, 2026
1:09 am

घर में सो रहे युवक को सांप ने काटा; गंभीर हालत में परिजन लाए हॉस्पिटल, आईसीयू में भर्ती
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

