हनुमानगढ़। जिले की टिब्बी थाना पुलिस ने 7.06 ग्राम चिट्टा बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच तलवाड़ा झील थाना पुलिस को सौंपी गई है। पुलिस के अनुसार टिब्बी थाना प्रभारी हंसराज लूणा के नेतृत्व में गठित टीम थाना क्षेत्र में गश्त कर रही थी। गश्त करते हुए पुलिस टीम गुडिया से गिलवाला की तरफ जाने वाले कच्चे रास्ते पर रोही गुडिया में पहुंची तो सामने से आ रहा एक युवक अचानक पुलिस पार्टी को देखकर एकदम से घबरा गया और पुलिस की नजरों से बचने की कोशिश करने लगा। शक होने पर पुलिस टीम ने युवक को पकड़कर तलाशी ली तो उसके कब्जे से 7.6 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुई। पुलिस ने मौके से युवक को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया। गिरफ्तार युवक की पहचान राजकुमार उर्फ राजू (38) पुत्र दर्शनसिंह रायसिख निवासी वार्ड पांच, गांव गुडिया के रूप में हुई। प्रकरण की तफ्तीश तलवाड़ा झील थाना प्रभारी एसआई रजनदीप कौर कर रही हैं।

लेटेस्ट न्यूज़
Top International locations Offering Fast and Affordable VASP Registration
March 10, 2026
7:21 am
The Essential Coverages Included in a Customary Landlords Insurance Policy
March 10, 2026
7:20 am
Tips for Selecting the Best On-line Slot Games for Your Playing Style
March 10, 2026
7:19 am
Online Slot Game Tournaments: How They Work and Why They Are Popular
March 10, 2026
7:19 am

टिब्बी में नशा तस्कर गिरफ्तार; गुडिया गांव के युवक से 7.6 ग्राम हेरोइन बरामद
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

