शाहपुरा (राजेन्द्र खटीक)। शाहपुरा को पुनः जिला घोषित किए जाने की जनभावना को लेकर चल रहे आंदोलन को पाँच माह पूर्ण हो चुके हैं। “शाहपुरा जिला बचाओ संघर्ष समिति” द्वारा निरंतर किए जा रहे इस संघर्ष में अब तक किसी भी जनप्रतिनिधि द्वारा प्रत्यक्ष सहयोग या मध्यस्थता नहीं की गई थी। लेकिन पहली बार शाहपुरा को ऐसा नेतृत्व प्राप्त हुआ है, जिसने जनता की इस महत्वपूर्ण मांग को प्रदेश स्तर पर प्रभावी ढंग से उठाया है। शाहपुरा विधायक लालाराम बेरवा एवं भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष पंकज सुगंधी ने इस विषय को गंभीरता से लेते हुए न केवल भाजपा संगठन बल्कि राजस्थान सरकार के समक्ष भी शाहपुरा को पुनः जिला बनाए जाने हेतु पुनर्विचार की मजबूत पैरवी की है।
इन दोनों जनप्रतिनिधियों के अथक प्रयासों से शाहपुरा की जनता की आवाज़ आज सरकार और संगठन के उच्च स्तर तक पहुंची है। यह पहल न केवल शाहपुरा की भावनाओं का सम्मान है, बल्कि भविष्य की दिशा में एक सकारात्मक संकेत भी है। शाहपुरा जिला बचाओ संघर्ष समिति तथा समस्त शाहपुरावासी विधायक लालाराम बेरवा और भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष पंकज सुगंधी का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने इस मुद्दे को गंभीरता से लेकर जनभावनाओं के साथ न्याय किया।