करौली। करौली-मंडरायल मार्ग पर बुगडार गांव के पास एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। उसकी मां घायल हो गई। हादसे में पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। लांगरा थानाधिकारी वासुदेव बसवाल के अनुसार, करौली के भट्टा कॉलोनी निवासी 20 वर्षीय हेमेंद्र अपनी मां ममता के साथ बाइक से मध्य प्रदेश के सबलगढ़ जा रहा था। बुगडार गांव के पास पिकअप वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर में मां-बेटा दोनों सड़क पर गिर गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को करौली जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने हेमेंद्र को मृत घोषित कर दिया। मां ममता का उपचार करौली अस्पताल में चल रहा है। पिकअप चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने पिकअप को जब्त कर लिया है। आरोपी चालक की तलाश जारी है। मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम करौली अस्पताल में किया गया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

लेटेस्ट न्यूज़
Diyarbakır Escort, Diyarbakır Escort Bayanları, Diyarbakır Ofis Escort
March 28, 2026
12:17 am
3-Month Review: the brand Net KINGSEVEN Titanium Alloy Glasses for Women
March 28, 2026
12:16 am
Android TV No Picture? Top Causes & Quick Fixes
March 28, 2026
12:15 am
YouTube Wikipedia
March 28, 2026
12:15 am

पिकअप की टक्कर से बाइक सवार बेटे की मौत; घायल मां अस्पताल में भर्ती, वाहन छोड़ फरार आरोपी ड्राइवर
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

