Explore

Search

March 25, 2026 10:51 am


सड़क हादसे में वृद्ध घायल; गंभीर हालत में जोधपुर रेफर, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

पाली। जिले में 72 साल के स्कूटर सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर घायल वृद्ध को पाली के बांगड़ हॉस्पिटल से प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर किया गया। जानकारी के अनुसार पाली शहर के शक्ति नगर निवासी 72 साल के प्रमोद कुमार मंगल पुत्र केदारनाथ अपने स्कूटर से बुधवार को रेलवे स्टेशन से सूरजपोल की तरफ आ रहे थे। इस दौरान पांच मौखा पुलिया के निकट उनके स्कूटी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में सिर के बल वे नीचे गिरे। जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। इलाज के लिए उन्हें पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गंभीर हालत में जोधपुर रेफर किया गया। घायल वृद्ध वन विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारी थे।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर