धौलपुर। जिले के सदर थाना क्षेत्र के मोरोली का पुरा गांव के युवक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक मानसिक बीमार था। युवक ने गलती से गलत दवा का सेवन किया था। तबियत बिगड़ने पर उसे अस्पाताल में भर्ती कराया गया था। संजय (30) करीब एक साल पहले एक सड़क हादसे में घायल हुआ था। इस हादसे में उसके सिर में गंभीर चोट आई थी। इसके बाद से वह मानसिक बीमार था। बुधवार सुबह संजय की तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजनों के अनुसार, उन्होंने गलती से कोई दवा खा ली थी। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे तुरंत जिला अस्पताल ले गए। दोपहर में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मॉर्चुरी में रखवाया। परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमॉर्टम कराया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

लेटेस्ट न्यूज़
Why You Should Use FileViewPro To Open DivX Files
March 5, 2026
12:23 pm
Business Applications for CMMTPL Files Using FileViewPro
March 5, 2026
12:22 pm
Wallpaper Installation Fort Lauderdale: How to Plan a Clean Install
March 5, 2026
12:21 pm

मानसिक बीमार युवक की इलाज के दौरान मौत, गलत दवा खाने से बिगड़ी थी तबीयत
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

