कोटपूतली-बहरोड़। कोटपूतली-बहरोड़ जिले में नेशनल हाईवे-48 पर हुए कार एक्सीडेंट में 3 लोगों की मौत हो गई। इनमें 2 लोग हरियाणा के और एक उत्तर प्रदेश का रहने वाला था। तीनों आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार कार सवार खाटूश्याम से दर्शन कर घर लौट रहे थे। शुक्रवार सुबह 3 बजे उनकी कार हाईवे किनारे खड़े ट्रेलर में घुस गई। नीमराना थाने के हेड कॉन्स्टेबल सुरेश कुमार ने बताया कि एक्सीडेंट में सतीश गौड़ (42) निवासी खांडसा गुरुग्राम, अंकुश सिंह (38) निवासी सहारनपुर और गुरमीत सिंह (52) निवासी अंबाला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, घायल वीरेंद्र शर्मा (62) निवासी खांडसा गुरुग्राम का गुरुग्राम के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए नीमराना सीएचसी में रखवाया है। जानकारी के अनुसार तीनों मृतक गुरुग्राम की ही कंपनी में काम करते थे। हेड कॉन्स्टेबल ने बताया कि हादसा इतना तेज था कि कार ट्रेलर में पूरी तरह फंस गई थी। जिसको क्रेन की मदद से खींच कर शवों को बाहर निकाला गया था। वहीं, हादसे के बाद करीब आधे घंटे की तक हाईवे पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को एक साइड कराकर यातायात सुचारू रूप से चालू करवाया।

लेटेस्ट न्यूज़
“Guide to Math Tuition for Primary 6 Students in Singapore: Helping Your Child Excel”
March 5, 2026
3:50 pm
เลือกแพลตฟอร์มแทงบอลออนไลน์ยังไงเพื่อมั่นใจไม่มีขั้นต่ำแน่นอน? 77370526 blog
March 5, 2026
3:49 pm
วิเคราะห์บอลยังไงก่อนแทงที่UFABETเพื่อให้ได้เปรียบเจ้ามือรับแทง 12498296 blog
March 5, 2026
3:49 pm
Online Roulette Games in India: Trusted Roulette Casinos 2026
March 5, 2026
3:48 pm

तेज रफ्तार कार खड़े ट्रेलर में घुसी, 3 की मौत, क्रेन की मदद से बाहर निकाले शव
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

