जालोर। नदी में अवैध बजरी खनन कर प्रयुक्त करने के मामले में नौसरा पुलिस एक डंपर को जब्त करने के साथ आरोपी डंपर चालक जूजाराम मेघवाल को गिरफ्तार किया हैं। नौसरा थानाधिकारी पन्नालाल ने बताया कि एसपी ज्ञान चंद्र यादव के निर्देशानुसार जिले में अवैध बजरी अवैध बजरी खनन की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे ऑपरेशन अखरोट के तहत नौसरा थाने की टीम ने कार्यवाही करते हुए सोमवार की देर शाम को अवैध बजरी से भरा एक डंपर को जब्त कर सुरक्षार्थ थाना परिसर में खड़ा करवाया। साथ ही पुलिस ने डम्पर चालक नोसरा थाना क्षेत्र मेघवालों का वास बाला निवासी जूजाराम (46) पुत्र हरा राम मेघवाल को गिरफ्तार किया और एमएमडीआर एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। कार्यवाही पुलिस टीम में हैडकॉस्टेबल मनोहरलाल कांस्टेबल हस्तीमल, कोहलाराम,श्यामलाल,ओमाराम,जयसिंह,सजय मीणा, नैनाराम,शेरसिंह व शिवराजसिंह रहे।

लेटेस्ट न्यूज़
Крупные награды в онлайн казино
March 10, 2026
1:54 am
DPA File Won’t Open? FileViewPro Has the Answer
March 10, 2026
1:54 am

अवैध बजरी खनन व परिवहन में प्रयुक्त एक डंपर जब्त; एक आरोपी गिरफ्तार
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

