कोटा। शहर के भीमगंजमंडी थाना क्षेत्र के संजय नगर कॉलोनी इलाके में रविवार रात 5 से 6 बदमाशों ने एक युवक के साथ तलवार-डंडों से मारपीट की। भीमगंजमंडी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इलाके में दहशत फैला रहे सभी बदमाशों को गिरफ्तार किया। भीमगंजमंडी थाना अधिकारी रामकिशन गोदारा ने बताया- फरियादी इरफान मोहम्मद ने रिपोर्ट दी थी कि हुसैनी नगर कच्ची बस्ती में रहने वाला समीर उर्फ कालू किराने की दुकान पर सामान लेने आया था। उसके साथ अल्पेश, डब्बू, मोरा,अली, मनीष, अख्तर ने डंडे और तलवार से हमला कर मारपीट की। मैं बीच-बचाव करने लगा तो मेरे साथ भी मारपीट की। कॉलोनी के लोगों के एकत्रित होने पर बदमाश भाग गए। शहर एसपी डॉक्टर अमृता दुहन के निर्देशन में त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मारपीट की घटना में उपयोग में लिए गए तलवार को भी बरामद कर लिया गया है। सभी बदमाश इलाके में दहशत का माहौल बनाना चाहते थे इन सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़
Easy CPGZ File Access – FileMagic
March 10, 2026
12:52 am
Math Tuition for Junior College 1 Students: Your Secret Weapon to A-Level Success Lah
March 10, 2026
12:51 am
Who Else Wants To be Successful With Acoustical Sealant For Vapor Barrier
March 10, 2026
12:49 am
SMOK Refillable Vape Pods
March 10, 2026
12:47 am

युवक से तलवार-डंडों से मारपीट करने वाले बदमाश गिरफ्तार, किराने की दुकान पर घेरकर मारा था
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

