प्रतापगढ़। सुहागपुरा थाना क्षेत्र के दोतड़ गांव में रास्ते पर पत्थर जमाने को लेकर चल रहे विवाद में कहासुनी के बाद पथराव हो गया। घटना मंगलवार रात की है। जिसमें एक पक्ष के शिवलाल को गंभीर चोटें आईं। शिवलाल (45) पुत्र वजुगा मीणा अपने घर पर था। पुराने विवाद के चलते दूसरे पक्ष के प्रेमशंकर भगोरा, नरेंद्र भगोरा, सत्तु भगोरा समेत करीब एक दर्जन लोगों ने उस पर हमला कर दिया। आरोपियों ने लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला किया। इस दौरान शिवलाल का मकान भी क्षतिग्रस्त हो गया। झड़प में शिवलाल का पैर टूट गया। उसे रात में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दूसरे पक्ष का बंशीलाल भी इस झड़प में घायल हुआ। उस पर डंडे से वार किया गया। उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों घायलों का इलाज जारी है। सुहागपुरा थानाधिकारी छबिलाल ने बताया-दोनों पक्षों की ओर से मामला दर्ज कर लिया गया है। रास्ते के पुराने विवाद की जांच की जा रही है। पुलिस जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों से पूछताछ कर रही है।

लेटेस्ट न्यूज़
Inspiring Your JC1 Child to Love Math: A Guide To Math Tuition for Singapore Parents
March 9, 2026
7:27 pm
Onion Dark Website
March 9, 2026
7:21 pm

सुहागपुरा में दो पक्षों के बीच पथराव, दो घायल अस्पताल में भर्ती
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

