प्रतापगढ़ (उदयपुर) । प्रतापगढ़ के सुहागपुरा थाना क्षेत्र के दोतड़ गांव में मंगलवार रात रास्ते के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों में कहासुनी के बाद पथराव हुआ। इस झड़प में दोनों पक्षों के दो लोग घायल हो गए। शिवलाल मीणा अपने घर पर था। इसी दौरान पुराने रास्ते के विवाद को लेकर प्रेमशंकर भगोरा, नरेंद्र भगोरा, सत्तु भगोरा सहित करीब एक दर्जन लोगों ने उसके घर पर हमला कर दिया। हमलावरों ने लाठी-डंडों और पत्थरों का इस्तेमाल किया। इस हमले में शिवलाल का एक पैर टूट गया और उसके मकान को भी नुकसान पहुंचा। दूसरे पक्ष का बंशीलाल भी डंडे से वार में घायल हुआ। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। सूचना मिलते ही सुहागपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। थानाधिकारी छबीलाल के अनुसार, शांति भंग की आशंका को देखते हुए सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। नारायणलाल, मुकेश, चंपालाल, शंकर, गोपाल, मोहनलाल और कारूलाल को धारा 151 और पुलिस एक्ट की धारा 126/170 BMS के तहत हिरासत में लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

लेटेस्ट न्यूज़
Offshore vs Regulated Forex Broker Licenses: Key Differences
March 10, 2026
3:47 am
How On-line Casinos Work: A Beginner’s Guide to Real Cash Playing
March 10, 2026
3:46 am
Helping Your Secondary 4 Kids Excel in Math: A Guide to math tuition for Singapore Parents
March 10, 2026
3:45 am
Mistakes Property Owners Make When Buying Landlords Insurance
March 10, 2026
3:44 am

रास्ते के विवाद पर पथराव, दो पक्षों में झड़प; 7 लोग गिरफ्तार
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

