अजमेर। जिले में एक नाबालिग से रेप का मामला सामने आया है। पीड़ित ने एक युवक पर बहन बनाकर बातचीत करने और बाद में होटल में ले जाकर रेप करने का आरोप लगाया है। पीड़ित की ओर से क्रिश्चियन गंज थाने में शिकायत दी गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस के अनुसार 17 साल की पीड़िता ने थाने पर मुकदमा दर्ज करवाया है। पीड़िता ने शिकायत देकर बताया कि एक युवक से उसकी जान पहचान हुई थी। युवक उसे बहन बनाकर मोबाइल नंबर लेकर बातचीत करने लग गया। इस बीच उसे विश्वास में लेकर घूमाने का बोलकर होटल में ले गया। बाद में उसके साथ रेप किया। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि आरोपी उसे ब्लैकमेल कर लगातार जान से मारने की धमकी दे रहा है। इसके साथ ही उसकी अश्लील फोटो वीडियो भी वायरल करने की धमकी देकर कई बार रेप किया। आरोपी ने पिस्तौल के दम पर भी जान से मारने की धमकी दी गई। क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

लेटेस्ट न्यूज़
Reddit Roasts Man Who Received Big JUUL Tattoo Above His Crotch
March 9, 2026
8:47 pm
Math Tuition for JC2: Securing Your Child’s Future in an AI-Driven World
March 9, 2026
8:47 pm
Business Applications for DSL Files Using FileViewPro
March 9, 2026
8:46 pm

नाबालिग को बहन बनाकर किया रेप, पिस्तौल से जान से मारने की दी धमकी
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

