Explore

Search

February 8, 2026 11:28 am


अलवर जंक्शन पर चलती ट्रेन से गिरा, हाथ कटा

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

अलवर। रेलवे जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर दो पर जम्मूतवी बाड़मेर ट्रेन से नीचे उतरते समय ट्रेन की चपेट में आने से युवक का हाथ कट गया। RPF पुलिस ने घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से भी सुबह जयपुर रैफर कर दिया। यह घटना गुरुवार शाम इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन की है। RPF के SI नूर मोहम्मद ने बताया कि नागल बाबल ततारपुर निवासी सागर जाटव पुत्र विश्म्भर अलवर जंक्शन से जम्मूतवी बाड़मेर ट्रेन से बैठकर जयपुर जा रहा था। वह अचानक चलती ट्रेन से नीचे उतर गया। जिससे गिरकर ट्रेन के नीचे आ गया। जिसमें उसका पूरा हाथ कट गया। हाथ के दो टुकड़े हो गए। पूरी तरह अलग पड़े हाथ को बाद में अस्पताल भेजा गया। बड़ी मात्रा में युवक का खून बह गया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पता चलते ही आरपीएफ पुलिस तत्काल प्लेटफार्म नंबर दो पर पहुंची और युवक को बिना देरी किए रिक्शे से ही अस्पताल पहुंचा दिया।

घायल युवक सागर को जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने बताया कि हादसे का कारण यह रहा कि सागर के साथ कोई ट्रेन में जाने वाला था। ट्रेन चल गई। तब इनकी आपस में बात हुई। उस व्यक्ति ने सामने वाले ने जवाब दिया कि मैं पहुंच नहीं पाया हूं। आप ट्रेन से उतर जाओ। तब सागर जल्दबाजी में चलती ट्रेन से उतरा तो गिर कर ट्रेन के नीचे आ गया। जिससे उसका हाथ कट गया। अब जिला अस्पताल में भर्ती है।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर